*महिला दिवस 2026 : रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित

---Advertisement---

सिंगरौली/*महिला दिवस 2026 : रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सराहनीय योगदान* अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस पावर द्वारा जिले की एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला के रूप में श्रीमती शगुफ्ता मोबिन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रिलायंस पावर के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। शगुफ्ता मोबिन ने अपने कार्य और प्रयासों के माध्यम से इस दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

शगुफ्ता मोबिन पिछले कई वर्षों से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से कई महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का भी काम किया है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शगुफ्ता मोबिन ने रिलायंस पावर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इससे उन्हें आगे भी समाज और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति मोबीन अंसारी को दिया। उनका कहना है कि उनके पति हमेशा एक मजबूत सहारा बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं और हर कदम पर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

शगुफ्ता मोबिन ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। वह चाहती हैं कि अधिक से अधिक महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर समाज में अपनी पहचान बनाएं। उनका मानना है कि जब महिलाएं मजबूत होंगी, तभी समाज और देश भी मजबूत बनेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment