बभनी पुलिस द्वारा—गोवंश तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 गोवंश (बैल) सकुशल बरामद-

---Advertisement---

बभनी /सोनभद्र पुलिस द्वारा—गोवंश तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 गोवंश (बैल) सकुशल बरामद-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा गोतस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 09:40 बजे प्राथमिक विद्यालय बिछियारी चौराहे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त तपशील शेख पुत्र स्व0 दोस मोहम्मद निवासी ग्राम झिल्लो खमरिया थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष को 02 राशि गोवंश (बैल) को प्राथमिक विद्यालय बिछियारी चौराहे थाना बभनी, सोनभद्र के पास वध हेतु झारखण्ड ले जाते समय के पास पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर *मु0अ0सं0 39/2026 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-*
01. तपशील शेख पुत्र स्व0 दोस मोहम्मद निवासी ग्राम झिल्लो खमरिया थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र 40 वर्ष ।

*वांछित अभियुक्त का विवरण:-*
01. इबादुल उर्फ छोटू पुत्र रोशन निवासी ग्राम डुमरहर थाना बभनी जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरण:-*
अभियुक्त के कब्जे से 02 राशि गोवंश (बैल) बरामद।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
01. प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी
02. उ0नि0 शिवमूरत यादव, थाना बभनी
03. हे0का0 मनोज गौतम, थाना बभनी
04. हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना बभनी

*सोनभद्र पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment