संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

By: Crime jasoos

On: Wednesday, February 25, 2026 7:32 AM

---Advertisement---

सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार देर रात लगभग 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कटौंधी निवासी मनबस पत्नी विशुन गोड के रूप में हुई है। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रेलवे पटरी से रात में गुजर रहे ग्रामीणों ने पटरी पर पड़े महिला के शव देख सन रह गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, आसपास के लोगों से पूछताछ कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा गया।

परिजनों ने बताया कि मृतिका के पति विशुन गोड हिंडाल्को प्लांट में मजदूर हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। घर के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे, ससुर थे लेकिन अस्वस्थ थे, जबकि दो । मनबस अकेली थी और कब-कैसे घर से निकली, किसी को पता नहीं। रात ड्यूटी से लौटे विशुन जब पत्नी को घर नहीं देखा तो खोजबीन की , थोड़ी देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वे ट्रैक पहुंचे और शव पहचान कर फूट-फूट कर रो पड़े।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment