सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। बघाडू गाँव से डूमरडीहा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाईक सवार की रामनगर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की रात 10 बजे सड़क दुर्घटना का शिकार होने से दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार राजमिस्त्री उमाशंकर (45) पुत्र सीताराम निवासी डुमरडीहा, बाइक से बघाडू गाँव से वापस डूमरडीहा की तरफ जा रहे थे की तभी तेज रफ्तार बाइक रामनगर रेलवे क्रासिंग पार करते हुए करीब 100 मीटर दूर उछलकर जा गिरी। फिलहाल टक्कर किस वाहन या वस्तु से हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों के अनुसार उमाशंकर बघाडू गांव से शादी समारोह से निमंत्रण देकर अकेले बाइक पर घर लौट रहे थे,की रामनगर रेलवे क्रासिंग के पास घटना का शिकार हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज और चालक गंभीर हालत में युवक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया ,जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूचना पर परिजन और डुमरडीहा के ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उमाशंकर दो भाइयों मे बड़ा था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है।

