सराहनीय – दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगों से कराई 40 हजार की रिकवरी

By: Crime jasoos

On: Wednesday, February 25, 2026 7:29 AM

---Advertisement---

सोनभद्र ।स्थानीय थाना की साइबर टीम ने फर्जी पेट्रोल पंप वालों के चक्कर में फंसकर 40 हजार रुपये गंवाने वाले ग्रामीण की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी। एसपी सोनभद्र के विशेष अभियान और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

झारोखुर्द निवासी दिलीप कुमार पुत्र देवकुमार को फोन पर ‘एचपी पेट्रोल पंप भट्ठी मोड़’ का कॉल आया। ठगों ने कहा कि 40 हजार रुपये भेज दो, बाद में लौटा देंगे। धोखे से पैसे ट्रांसफर करने के बाद दिलीप ने एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। टीम ने साक्ष्य संकलित कर बैंकों से पत्राचार किया और कोर्ट के आदेश पर होल्ड राशि वापस दिलाई।

दिलीप ने एसपी, अपर एसपी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक व साइबर टीम की जमकर तारीफ की। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मन्टोष कुमार व महिला कांस्टेबल संध्या यादव शामिल रहे।

थाना प्रभारी ने अपील की कि साइबर अपराध होने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment