सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर पेट्रोल पंप के समक्ष एनएच-39 पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें बाइक सवार ससुर ,दामाद व नातिन घायल हो गए ।तीनों का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,दोपहर करीब 12 बजे जाबर पिपरडीह निवासी दशरथ (52) को उनके दामाद जयप्रकाश (32) पुत्र केशव निवासी धोरपा इलाज कराने बाइक पर ले जा रहे थे। साथ में तीन वर्षीय नातिन शिवानी भी थी ।दुद्धी जाबर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में दशरथ को पैर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि जयप्रकाश व शिवानी को हल्की चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम की देखरेख में उनका इलाज जारी है।मामूली रूप से घायल जयप्रकाश ने बताया कि ससुर दशरथ की तबीयत ठीक नहीं थी। हम बाइक से दुद्धी आ रहे थे, बेटी शिवानी भी साथ थी। पेट्रोल पंप के सामने तेज बाइक ने टक्कर मार कर फरार हो गया।

