पिपरी द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुई धनराशि ₹31,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते मे कराए गए वापस-*

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र पिपरी द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुई धनराशि ₹31,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते मे कराए गए वापस-*अवगत कराना है कि आवेदक ताज मुहम्मद पुत्र रज्जे मुहम्मद निवासी मुर्धवा, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा धोखाधड़ी कर ₹31,000/- रुपये की धनराशि फ्रॉड कर ली गई थी। जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना-पिपरी सोनभद्र पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त किया गया तथा सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर 31,000/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय सहित समस्त पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*वापस कराई गई धनराशि –*
₹31,000/- (इकत्तीस हजार रुपये)

*धनराशि वापस कराने वाली टीम –*
01. प्रभारी निरीक्षक– प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना पिपरी, सोनभद्र
02. निरीक्षक-हरेन्द्र यादव, थाना पिपरी, सोनभद्र
03. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, थाना पिपरी, सोनभद्र
04. महिला आरक्षी–अर्चना, थाना पिपरी, सोनभद्र

*साइबर जागरूकता हेतु अपील–*
नोटः किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in
पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment