रेशमा खानम,,,अनपरा/सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा, सोनभद्र द्वारा आज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सरजू बैसवार जी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री श्री पन्नालाल पासवान जी ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक श्री आलोक रावत जी रहे।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा शाहगंज के मण्डल अध्यक्ष यशवंत कोल,चुर्क मण्डल अध्यक्ष मोहन राम,डाला मण्डल अध्यक्ष नवीन भारती सहित दलित समाज के अनेक ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के सामाजिक सुधार, स्वच्छता अभियान, समानता एवं मानव सेवा के संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा स्वच्छ और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष श्री सरजू बैसवार जी ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा संत गाडगे महाराज के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
चाचा नेहरू पार्क में संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, February 23, 2026 6:20 PM
---Advertisement---

