(दुद्धी/म्योरपुर )थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे छुही मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंसने से छह महिलाएं दब गईं। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अन्य महिलाओं की तलाश अभी जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जेसीबी मशीन की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं।
हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मौके पर डेरा डाल रखा है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

