क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा होली एवं रमजान माह सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत, थाना अनपरा में पीस कमेटी की बैठक की गई आयोजित-*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,अनपरा/सोनभद्र क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा होली एवं रमजान माह सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत, थाना अनपरा में पीस कमेटी की बैठक की गई आयोजित-*आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.02.2026 को थाना अनपरा पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। *बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय* द्वारा की गई। बैठक में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं विभिन्न धर्मगुरुओं की सहभागिता रही। क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment