दुद्धी पुलिस द्वारा पशु तस्कर/गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार,

---Advertisement---

सेराजुल होदा,,, दुद्धी/सोनभद्र  पुलिस द्वारा पशु तस्कर/गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद अवैध देशी तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस व ₹1,150/- नकद बरामद किया गया।**प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.01.2026 को कोतवाली दुद्धी पर मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान अभियुक्त सूरज चंद्रवंशी की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उस पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.02.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

आज दिनांक 22.02.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त मोटरसाइकिल से विंढमगंज की तरफ से दुद्धी आ रहा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर अमवार तिराहा, कस्बा दुद्धी में वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल दुद्धी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर उक्त व्यक्ति अमवार रोड की ओर गाड़ी मोड़कर भागने लगा। तब पुलिस द्वारा वायरलेस के माध्यम से आस-पास के थानों व चौकी को भी घेराबंदी करने की सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए ग्राम खजुरी के आगे रेलवे अंडरपास के पास पहुंचने पर अभियुक्त की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्त द्वारा उठकर पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग की जाने लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्त फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी हेतु न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र उदयचन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त को तत्काल जीवन रक्षा हेतु सीएचसी दुद्धी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया। अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

* गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
सूरज कुमार पुत्र उदयचन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष (₹25,000/- का इनामिया, गैंगस्टर एक्ट में वांछित)

* अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0- 81/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
2. मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
3. मु0अ0सं0- 46/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

*➤ बरामदगी का विवरण –*
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
2. 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
3. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
4. अभियुक्त के कब्जे से ₹1,150/- नकद
5. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या UP50CC0139
6. 01 अदद एंड्रॉयड सैमसंग मोबाइल फोन

* गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
6. हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
7. का0 आकाश सरोज, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
8. का0 विनोद सरोज, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment