अनपरा की साइबर टीम की तत्परता से ठगी की धनराशि ₹19,468/- पीड़िता के खाते में वापस

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,सोनभद्र/ अनपरा की साइबर टीम की तत्परता से ठगी की धनराशि ₹19,468/- पीड़िता के खाते में वापस-*सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा की साइबर टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आवेदिका श्रीमती सुमन सोनी पत्नी प्रमोद सोनी निवासी आदर्शनगर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 02.09.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम ऐप के माध्यम से “क्रिप्टो में पैसा डबल करने” का झांसा देकर कुल ₹73,000/- की ठगी कर ली गई थी। पीड़िता द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
संबंधित बैंक खातों में ट्रांजेक्शन को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा बैंक शाखा से समन्वय स्थापित कर ₹19,468/- (उन्नीस हजार चार सौ अड़सठ रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

* धनराशि वापस कराने वाली टीम-*
श्री सत्येन्द्र कुमार राय – प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा
हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द – साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा

* साइबर सुरक्षा हेतु जनअपील-*
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी (आधार, पैन, पासवर्ड, OTP, नेट बैंकिंग विवरण आदि) किसी के साथ साझा न करें।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा संदिग्ध QR कोड स्कैन न करें।
“पैसा डबल” जैसे लालच देने वाले संदेशों से सावधान रहें।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment