लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

---Advertisement---

 

अनपरा, सोनभद्र।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन तथा एचआर हेड आशीष पांडेय के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर एवं भीमराव अम्बेडकर युवा क्लब, कुलडोमरी बैरपान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मैच अत्यंत रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लोझरा की कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बैरपान की कबड्डी टीम को 9 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।बैरपान स्थित कबड्डी खेल मैदान में आयोजित प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोझरा एवं बैरपान के मध्य खेला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ब्रजेश कुमार बर्मा विशिष्ठ अतिथि विभागाध्यक्ष ट्रेनिंग सेंटर हिन्डाल्को रेनुसागर अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेने के उपरांत टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया।टॉस जीत कर बैरपान की टीम ने डिफेंस लिया।रेड करने उतरी लोझरा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये निर्धारित समय मे 36 अंक अर्जित किये वही बैरपान की टीम मात्र 27 अंक अर्जित कर पाई। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान में उपस्थित दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। लोझरा की टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन रेड और सशक्त डिफेंस के दम पर बढ़त बनाए रखी और अंततः निर्णायक 9 अंकों की जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया, जिससे खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान हुआ।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।मैच का आंखों देखा हाल अजय कुमार ने सुनाया।इस अवसर पर ग्रमीण विकाश विभाग रेनुसागर के अधिकारी राजनाथ यादव ,भोला बैसवार देवमुरार यादव,जितेंद्र सिंह,दीनदयाल यादव,अजय कुमार ,लखपति यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment