साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि में से 302846.4/- ( 03 लाख 02 हजार 846/-) रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-

---Advertisement---

रेशमा खानम अनपरा/सोनभद्र ,की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि में से 302846.4/- ( 03 लाख 02 हजार 846/-) रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-*अवगत कराना है कि आवेदक राघवेन्द्र सिंह पुत्र भूप नारायण सिंह निवासी ई-96 रेनूसागर कालोनी थाना अनपरा के साथ दिनांक 21.11.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक से एक फाइल डाउन लोड कराकर कुल 6,45,000/- रुपये की ठगी कर ली गई थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा श्री सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व मे थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 302846.4/- रुपये को सम्बन्धित खातों मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की होल्ड हुई धनराशि 302846.4/- रुपये को उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
01. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सोनभद्र ।
02. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द साइबर हेल्प डेस्क थाना अनपरा सोनभद्र।

*साइबर जागरुकता हेतु अपीलः-*
 अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर/ नेट बैंकिंग की जानकारी/ पासवर्ड/ OTP शेयर न करें ।
 अनजान क्यूआर कोड स्कैन/लिंक पर क्लिक नहीं करें ।

*नोटः- साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment