Sonbhadra Crime:ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे पति, पत्नी और भतीजा गिरे नदी में, पत्नी और भतीजा का शव बरामद

By: Crime jasoos

On: Tuesday, February 17, 2026 8:41 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:पिपरी थाना क्षेत्र के चकेलवा कुंडा भाटी के बेलवादह डैम को ट्यूब से पार करते समय पति, पत्नी और एक चार साल की मासूम डैम में गिरे। पति तो तैरकर किनारे पहुंच गया पर चार साल की मासूम बच्ची और महिला डूब गई। वही किनारे निकले पति के द्वारा मामले की सूचना किसी तरह डायल 112 को दिया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने कल स्थानीय मछुआरों के सहारे दोनो की तलाश की पर कोई पता नहीं चला जिसके बाद एसडीआरएफ टिम को सूचना दिया गया

वही आज सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टिम द्वारा दोनों की तलाश शुरू कर दिया गया 20 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शव नदी से बरामद कर लिया गया है दोनो शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।- वही मामले में डैम से तैरकर बाहर निकले मृतिका के पति राहुल ने बताया कि रोज की भांति कल शाम को हम अपने पत्नी ऊषा उम्र 24 वर्ष और भतीजी उम्र 04 वर्ष को लेकर ट्यूब के सहारे वापस घर लौट रहे थे, तभी बीच नदी में अचानक दोनों ट्यूब से फिसल गए जिससे वो दोनों नदी में गिर गए, मै तो तैरकर किसी तरह बाहर आ गया पर मेरी पत्नी और भतीजी डूब गए। हमने डायल 112 को सूचना दिया अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।वही मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि कल ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे पति-, पत्नी और एक 04 वर्षीय बच्ची की नदी में गिर जाने से पत्नी और मासूम की डूब कर मौत हो गई आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment