Sonbhadra Accident:मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चचेरा भाई घायल

By: Crime jasoos

On: Sunday, February 15, 2026 7:35 PM

---Advertisement---

सोनभद्र – रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी चौकी अंतर्गत उरमौरा रोड पर हरदा बाबा के पास रविवार को दोपहर में सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस के अनुसार पूरब मोहाल वार्ड नंबर-1 (दलित बस्ती) निवासी हिमांशु भारती अपने चचेरे भाई मुकेश भारती (18) के साथ मोटरसाइकिल से कंडाकोट मेला देखने जा रहा था। दोपहर करीब 2:20 बजे उरमौरा रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में हिमांशु को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा मुकेश मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment