बाइक और टेम्पो की आपस मे हुई भिडंत से महिला समेत तीन हुए घायल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी चौराहे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और टेम्पो की आपस मे जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनो का आरोप है कि बाइक सवार नशे मे धुत था जिसके कारण यह हादसा हुआ।
घायलों मे परेवा देवी (50) निवासी झारो शामिल हैं, जो टेम्पो पर सवार होकर रेणुकूट जा रही थीं। बाइक पर सवार अमर सिंह (28) पुत्र सोवालाल और उमेश (22)पुत्र समरत दोनों निवासी दुम्हान बताए गए हैं। टक्कर के बाद टेम्पो पर चढ़ ही रही परेवा देवी सड़क पर गिर पड़ीं।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी ।102 एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। जहां डा० सुनील सिंह के नेतृत्व में तीनों घायलों का इलाज जारी है।इस हादसे में उमेश को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी हैं, परेवा देवी को सिर और बाएं पैर में चोटें आई हैं, जबकि अमर सिंह को भी शरीर के विभिन्न भागों मे चोटें आयी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस जांच पड पड़ताल मे लग गयी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment