सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को दो तस्करों सहित उसके तीन सरगना को भी गिरफ्तार किया है साथ ही उनके कब्जे से आठ राशि गौवंश बरामद किए है,।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त धर्मेंद्र यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी परती थाना केतार जिला गढ़वा झारखंड,सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी पड़रक्ष थाना कोन,और इरशाद हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी अकबर पुर रोहतास जिला रोहतास बिहार ने पूछताछ में बताया कि पशुओं को मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र से और ओबरा क्षेत्र से औने पौने दामों पर खरीद कर बिक्री हेतु पश्चिम बंगाल भेज कर ऊंचे दामों में इनकी बिक्री की जाती है।वही थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उक्त अभियुक्तों के खिलाफ गौवंश निवारण अधिनियम से संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा,उपनिरीक्षक लाल जी यादव, उप नि भागवत राय, हेड कॉन्स्टेबल विनय यादव, ईश्वर चंद्र सिंह,विपिन जायसवाल,और देवेंद्र पाल शामिल रहे।

