युवक के पिता ने चार लोगों पर लगाया मारपीट कर रुपए और सोने की चेन छीनने का आरोप।

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)नगर पंचायत पिपरी परिक्षेत्र के रहने वाले युवक विशाल वर्मा पुत्र यशवंत वर्मा ने पिपरी के ही चार व्यक्तियों पर यह इल्जाम लगाया है कि चार व्यक्ति श्रेयांश साहनी पुत्र श्री विरेन्द्र साहनी, सतीश यादव (जून्नू) पुत्र कामेन्दर यादव, राहुल व अवनीश ने पहले तो उसे खूब मारा पीटा और फिर उसके पास से 54500 रुपए और सोने की चेन जिसका वजन करीब 15 ग्राम है छीन लिए। विशाल वर्मा और उसके परिवार के सदस्यों का कहना है की थाने पर तहरीर दे दी गई है। परंतु फिर भी अभी तक ना तो उसकी एफ. आई. आर. दर्ज की गई है, और ना ही उसका मेडिकल कराया गया है। युवक से मारपीट घटना का वीडियो साक्ष्य है। परंतु उसकी शिकायत है कि उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment