,
सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमपुर में कोन तेलगुड़वा मार्ग पर गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे तेलगुड़वा से कोन आ रही यात्रियों से भरी बस स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खाई की ओर चली गई ड्राइवर की हिम्मत और सूझ बुझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया, घटना के वक्त लगभग 40 यात्री बस में सवार थे घटना में एक व्यक्ति का सर फट गया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,वही बस में सवार अन्य कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटे आई है, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोन भिजवाया गया था जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल 65 वर्षीय व्यक्ति मखनचु झारखंड राज्य के डाल्टनगंज निवासी है जो अपने रिश्तेदारी में कोन आया हुआ था।वही घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों की मदद की साथ ही स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटना के बाद कोन तेलगुड़वा मार्ग पर हुए जाम को खुलवाया

