सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन एवं दुद्धी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रूप से लोढी टोल प्लाजा मे महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र देते हुए घटनाक्रम का जमकर निंदा किया। पत्र मे दुद्धी बार संघ के समस्त अधिवक्ताओं की तरफ से जिला प्रशासन से मांग किया गया है कि घटना मे शामिल टोल प्लाजा कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा मनमानी वसूली पर जल्द से जल्द रोक लगाया जाए आगे पत्र मे लिखा कि टोल प्लाजा लूटपाट का केंद्र बना हुआ है। पचास किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा स्थित है जो कानूनन रूप से गलत है जिसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इस मौके पर युवा अधिवक्ता रजनीश कुमार एडवोकेट, अभिनव जयसवाल एडवोकेट, आदर्श जायसवाल एडवोकेट, कार्तिक यादव एडवोकेट,मनोज यादव एडवोकेट, आशुतोष मिश्रा एडवोकेट सहित दुद्धी बार संघ एवं सिविल बार संघ प्रतिनिधि मंडल के दर्जनों युवा अधिवक्ता मौजूद रहे।

