सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र । आज सोमवार की शाम को कस्बा स्थित महिला थाना परिसर मे मुस्लिम धर्म का पवित्र पर्व शब-ए-बारात को लेकर शांतिपूर्ण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सी. ओ. दुद्धी राजेश कुमार राय ने वहां मौजूद संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार को शांति पूर्वक मनाये। प्रशासन आपका पूरा सहयोग करेगी। बैठक में मौजूद कस्बा निवासी मो. सैफुल्लाह एडवोकेट ने शबे- बारात पर्व को लेकर विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि इस रात लोग अपने अपने-अपने घरों मे झालर/ बत्ती के साथ रौशनी करते हैं एवं पूर्वजों की याद मे कब्रिस्तान जाकर मरहुमों के लिए फातिहा पढ़ते हैं और दुआएं मांगते हैं। इस दौरान बैठक मे चेयरमैन कमलेश मोहन, फत्तेह मोहम्मद खां, कलीमुल्लाह खां, शाबिर अली, फकरुद्दीन अंसारी , शाहिद आलम सभासद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसआई कुंवर सिंह, कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद, श्याम जी सिंह यादव समेत कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद है।

