पिपरी पुलिस ने 01.198 ग्राम अवैध गाँजा पकड़ा:एक आरोपी निर्मला देवी अभियुक्त गिरफ्तार

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थ (गाँजा) की बिक्री करने वाली अभियुक्ता निर्मला देवी पत्नी पूरन चन्द्र वर्मा निवासी चाचा कालोनी वार्ड नं0-03 रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र मूलपता दामोदरपुर थाना एकदील जनपद इटावा उम्र करीब 55 वर्ष को मुखवीर की सूचना पर दिनांक 01.02.2026 को समय 21.30 बजे, रेलवे स्टेशन कोयला बस्ती जाने वाले रास्ते के तिराहे के पास रेनुकूट से उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी मय हमराह का0 सुनील यादव, का0 अजीत कुमार व म0का0 नेहा गिरी द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01.198 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा-8/20 NDPS Act थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पंजीकृत कर अभियुक्ता को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

नाम पता अभियुक्ता- निर्मला देवी पत्नी पूरन चन्द्र वर्मा निवासी चाचा कालोनी वार्ड नं0 03 रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र मूलपता दामोदर पुर थाना एकदील जनपद इटावा उम्र करीब 55 वर्ष
बरामदगी का विवरणः- 1.198 किग्रा मादक पदार्थ (गांजा)
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः….
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी सोनभद्र ।
2. उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र।
3. का0 सुनील यादव चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
4. का0 अजीत कुमार थाना पिपरी सोनभद्र ।
5. म0का0 नेहा गिरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment