रेशमा खानम,,अनपरा सोनभद्र।
आज दिनांक 01/02/2026 दिन रविवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड बीना परियोजना में रोजगार को लेकर स्थानीय रहवासी मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे स्थानीय रहवासी। लोगों का कहना है कि उनकी भूमि को परियोजना द्वारा अधिगृहीत किया गया है लेकिन बदले में किसी भी प्रकार का कोई हर्जाना नहीं दिया गया है और केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा है कि आप लोगों को न्यायोचित मुआवजा दिया जाएगा लेकिन गुजरते समय के साथ आश्वासन केवल आश्वासन ही रह गया। जिसके कारण आज यहां के लोग धरना पर बैठने को मजबूर हैं।

