मौसम ने ली करवट: पूर्वांचल के कई जिलों में बदला मिजाज

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र) प्रदेश में मौसम का रुख एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। शनिवार को गोरखपुर सहित आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रविवार से प्रदेश के कई जिलों में दोबारा मौसम सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज, बलरामपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, हरदोई, अयोध्या, बहराइच और सिद्धार्थनगर के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
इसके साथ ही इन जिलों में 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्यों पर भी पड़ सकता

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment