प्राइवेट कंपनी में पांच माह से वेतन भुगतान न किए जाने पर श्रमिकों ने उपश्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

---Advertisement---

 

रेशमा खानम,,,अनपरा सोनभद्र। साई सूर्या प्रोजेक्ट्स सर्विसेज लिमिटेड कंपनी में लगभग 70 श्रमिक कार्य करते थे। कंपनी प्रबंधन द्वारा बिना किसी लिखित सूचना, बिना नोटिस एवं बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए सभी श्रमिकों को कार्य पर जाने से रोक दिया गया। उस समय कंपनी द्वारा मौखिक रूप से यह आश्वासन दिया गया था कि वर्षा समाप्त होने के पश्चात सभी श्रमिकों को पुनः कार्य पर रख लिया जाएगा। अब बरसात समाप्त हुए पांच माह से अधिक समय बीत चुका है, किंतु आज तक न तो किसी भी श्रमिक को कार्य पर वापस बुलाया गया है और न ही इस अवधि का वेतन भुगतान किया गया है। सभी कर्मचारी कार्य करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं, परंतु कंपनी द्वारा जानबूझकर कार्य नहीं दिया जा रहा है, जिससे हम सभी के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।इस प्रकरण की तत्काल जांच कराई जाए।कंपनी को निर्देशित किया जाए कि पांच माह का संपूर्ण बकाया वेतन भुगतान कराया जाए।
सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुनः कार्य पर बहाल किया जाए।दोषी पाए जाने पर कंपनी के विरुद्ध वैधानिक/कानूनी कार्रवाई करने के लिए काफी संख्या में श्रमिकों ने उपश्रमायुक्त पिपरी के समक्ष कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा जिसमे संतोष शर्मा, युधिष्ठिर, हिमांचल, देवी सिंह, संदीप कुमार, विनय कुमार, जगरनाथ, कपूरचंद, कुंवरराज सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now