रेणुकूट ( सोनभद्र)
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज ग्रीनलैंड स्कूल में सरस्वती पूजा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकगणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सामूहिक हवन में भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यारंभ संस्कार रहा। विद्यालय में संस्कार एवं संस्कृति की परंपरा के अंतर्गत उन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जो पहली बार विद्यालय में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस पावन संस्कार के अंतर्गत माताओं द्वारा बच्चों से चावल, अक्षत एवं रोली से ‘ॐ’ लिखवाया गया, जिससे बच्चों की औपचारिक शिक्षा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कुल 11 नन्हे बच्चों ने इस संस्कार में सहभागिता की, जो भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन मंडली आशीष एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम को मीडिया का भी विशेष सहयोग मिला, जिसमें विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
*ग्रीनलैंड स्कूल में श्रद्धा और संस्कारों के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा एवं विद्यारंभ संस्कार*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, January 23, 2026 8:34 PM
---Advertisement---

