चंदौली संवाददाता दीपू तिवारी संपर्क सूत्र 8924930981
चकिया ( चंदौली) पत्रकारों के संगठन भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन चंदौली जनपद में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पत्रकारों के साथ-साथ आसपास के प्रांतों से भी बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को लेकर जिले के पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं, अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा करना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन के दौरान संगठन की नीतियों, भावी कार्यक्रमों और पत्रकार हितों से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की एकता, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को मजबूती देने पर भी जोर दिया जाएगा। सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ युवा पत्रकारों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन पत्रकारों के लिए अनुभव साझा करने, नेटवर्क मजबूत करने और संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

