दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा मकर संक्रांति पर अन्न दान एवं कंबल वितरण किया

---Advertisement---

 

अनपरा, सोनभद्र।दिशिता महिला मंडल रेनूसागर सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह के दिशा-निर्देशन में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को प्रेक्षागृह परिसर में 101 संविदा श्रमिको को अन्न दान एवं कंबल वितरित किए गए। ।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन एवं निशा पांडेय ने संयुक्त रुप से सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं एवं सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है।
दिशिता महिला मंडल रेनूसागर का सदैव यह प्रयास रहा है ,कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ साझा की जाएँ और खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती हैं और जब कोई पर्व मिल-जुलकर मनाया जाता है, तभी उसका वास्तविक आनंद प्राप्त होता है। अन्न दान एवं कंबल वितरण केवल एक सहायता नहीं, बल्कि दिशिता महिला मंडल द्वारा की जाने वाली पहल और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की कार्यकारिणी समिति की सदस्याएं मेनका अरोड़ा, विभा सिंह, किरण श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्याएं भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
कंबल प्राप्त कर सभी संविदा कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने हृदय से दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के प्रति आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment