रेशमा खानम,,,अनपरा सोनभद्र।
अनपरा नगर के वार्ड नंबर 6 अटल नगर स्थित मां दुराशनी मंदिर प्रांगण में मां दुराशनी सेवा समर्पण संस्थान युवा कमेटी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पर्व पर गुरुवार को खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मां दुरशानी माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाया गया तत्पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया समिति के संचालक संजीव तिवारी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में हजारों से ज्यादा भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें ऑडी मोड, अनपरा बाजार, रेनूसागर,काशी मोड, अनपरा नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग उपस्थित रहे। खिचड़ी वितरण के दौरान समिति के अध्यक्ष रमेश मेहता, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मंदिर के प्रधान पुजारी विजय देव पांडे, विजयमल गिरी संरक्षक, विनय मिश्रा, रतन गुप्ता, रविजीत सिंह कंग, शशि चंद्र यादव, राजदेव पांडे, चंद्रमौली मिश्रा, मनोज प्रजापति, मृत्युंजय,सत्येंद्र,सुभाष चौबे सभी लोग मौके पर उपस्थित रहे।

