सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। पूरे क्षेत्र मे इस समय कढ़ाके की ठंड पड़ रही, लोगों का जीवन ठंड से अस्त व्यस्त हो गया है, सुर्य अस्त के बाद लोग अपने अपने घरों मे दुबक जा रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा सड़को के किनारे जलाये जा रहे अलाव लोगों को राहत प्रदान कर रहे हैं। लेकिन इसी दौरान कस्बे के मुख्य बाजार मे सड़क किनारे यु.पी. से सटे झारखंड के डंडई थाना मेराल क्षेत्र से आकर पशुओं के लिए रस्सी-पगहा बेचकर गुजारा करने वाले 80 वर्षीय वृद्ध भुनेश्वर चौधरी महीनों से धोती-कुर्ते में ही ठंड सहते आ रहे थे। तभी दुद्धी थाने के डायल 112 में तैनात कांस्टेबल किशन कुमार सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे। वृद्ध की दयनीय हालत देखते ही उन्होंने तुरंत बाजार से एक कंबल खरीदकर उन्हें ओढ़ाया। कांस्टेबल ने वृद्ध को प्रणाम किया, उनके दुख-सुख का हाल जाना तथा भविष्य मे मदद का आश्वासन दिया।
इस पर खुश हुए भुनेश्वर चौधरी ने कांस्टेबल को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

