रोमांचक मुकाबले मे भभुआ की टीम ने 3 रनो से मऊ को पराजित किया।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बृहस्पतिवार खेले गए मुकाबले मे भभुआ की टीम ने मऊ की टीम को 3 रनों से पराजित अगले चक्र मे प्रवेश किया। आज का मैच बेहद रोमाचकारी मैच था। टॉस मऊ के कप्तान अरुण ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते भभुआ की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 207 रन बनाएं ।जिसमें धनंजय ने 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर सर्वाधिक 52 रन बनाएं। वहीं अभिमन्यु ने 1 छक्के व 6 चौकों की सहायता से 37 रन,अनुभव ने 2 छक्का व 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाए एवं राजीव ने 1 छक्के व 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए
गेंदबाजी करते हुए मऊ टीम के गेंदबाज विवेक ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किया,अरुण भारद्वाज ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि आनंद ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किए एवं दिव्यांशु ने 2 ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन पर सिमट गई।जिसमें मंजीत ने 6 छक्कों व 5 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 59 रन बनाए।वहीं कुलदीप 4 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाएं,शिवम ने 3 छक्के व 3 चौकों की मदद 32 रन एवं विवेक ने 1 छक्का और 2 चौका की मदद से 28 रन बनाए।
गेंदबाजों करते हुए भभुआ टीम के गेंदबाज दानिश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किया ,वहीं अनुभव ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किया ।
इस तरह भभुआ की टीम ने मऊ की टीम को 3 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक भभुआ की टीम के खिलाड़ी अनुभव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि विवेक अग्रहरि उर्फ मिठ्ठू के हाथों पुरस्कृत किया गया । .
कल का मैच 09.01.2026 को रामगढ़ बनाम अयोध्या के बीच खेला जाएगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment