भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दी उपाधि
शक्तिनगर सोनभद्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली 2023 2025 के स्नातकोत्तर बैच का दीक्षा॑त समारोह नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजन किया गया इस दौरान भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं संस्था के वर्तमान प्रो (डॉ.)अजय के.शर्मा निर्देशक, एन आई टी दिल्ली के नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दीक्षांत समारोह में सोनभद्र जिले के शक्तिनगर के लाल शशांक कुमार सोनी पुत्र विषपालन सोनी को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की उपाधि प्रदान की गई। यह उपलब्धि 2 वर्षों के गहन शैक्षिक अध्ययन विश्लेषणात्मक शोध कार्य एवं तकनीकी शिक्षण का परिणाम है। शशांक कुमार सोनी ने शक्तिनगर NTPC ST.JOSEPH’S SCHOOL से Science side se Intermediate passout होने के बाद KIT Kanpur se CS branch से B.Tech.का डिग्री लेने के बाद एम टेक की पढ़ाई NIT Delhi से पूर्णकरने के बाद अब वह सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलीमेक्सिक (सी-डॉट )में कार्यरत है। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल शैक्षणिक उपलब्धि का प्रतीक रहा बल्कि उनके पेशेवर जीवन की नई दिशा की शुरुआत भी दर्शाता है।

