भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष ने पुत्री के जन्म दिन पर मरीजों को फल-ब्रेड व असहायों को दिया कम्बल ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान मे टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुमित सोनी ने अपनी छोटी पुत्री कृतिका के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे अपनी पुत्री कृतिका के हाथों मरीजों के बीच जाकर फल व ब्रेड वितरण कराया। इस नेक कार्य मे पुत्री कृतिका ने स्वयं अपने छोटे हाथों से मरीजों को फल-ब्रेड प्रदान किए। साथ ही, सुमित सोनी ने असहाय गरीबों में कम्बल भी बांटे , गरीब असहयों को ठंड में कंबल मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी गई ।
सुमित सोनी का यह सराहनीय प्रयास स्थानीय स्तर पर सामुदायिक सेवा की अनुपम मिसाल बन गया है। भाजपा नेता के रूप में उनकी सक्रियता दुद्धी क्षेत्र में हमेशा चर्चा का विषय रही है। वे टाउन क्लब के माध्यम से खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देते रहते हैं।
चार प्रांतों से घिरे इस दुर्गम क्षेत्र में सीएचसी दुद्धी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं। सुमित सोनी जैसे प्रयासों से न केवल मरीजों को भौतिक सहायता मिलती है, बल्कि उन्हें मानसिक बल भी प्राप्त होता है। उपस्थित मरीजों व स्टाफ ने सुमित सोनी व कृतिका का आभार जताया।
इस मौके पर गुड्डू गुप्ता ,प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट दुद्धी के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि,
रजत राज ,संजय श्रीवास्तव ,शुभम सोनी ,राजू शर्मा ,गौरव,प्रियांशु ,अरविंद ओंकार आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now