श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

---Advertisement---

 

रेशमा खानम,,,अनपरा सोनभद्र।

आज दिन रविवार को प्राथमिक विद्यालय वनपैसा, ग्राम सभा – पाटी, थाना – पिपरी, विकासखंड- म्योरपुर, सोनभद्र में समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत शाखा रेणुकूट, सोनभद्र, प्रधान कार्यालय श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम पड़ाव, वाराणसी के तत्वावधान में निःशुल्क कम्बल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगो के बीच 250 कम्बल वितरित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ A.B.R. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह जी द्वारा संस्था के संस्थापक परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु तथा अध्यक्ष परम पूज्य बाबा गुरूपद सम्भव राम जी के तेलचित्रों के समक्ष माल्यार्पण एवं पूजन तदुपरांत म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख श्री मान सिंह गोंड़ जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर शाखा मंत्री श्री एस. पी. यादव जी ने मानव कल्याण हेतु समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर समूह शाखा के सर्वश्री बचाऊलाल चौरसिया, एस. के. सिंह, जी.के. पाण्डेय, अनिल सिंह, दीनबंधु , सीताराम, संदीप कुमार, रविरंजन, दीपेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, भरत लाल, मुकेश के साथ पत्रकार अजयंत कुमार सिंह, संजीव दुबे, मनोज प्रजापति, पुष्पराज सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment