सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे बीती रात शिखा अलंकार ज्वेलर्स’ पर हुई सनसनीखेज चोरी से आहत स्थानीय स्वर्णकार संघ ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर गहरा आक्रोश प्रकट किया। और तहसील समाधान दिवस मे पहुंचकर उप जिलाधिकारी दुद्धी को प्रार्थना पत्र सौंप कर कस्बे मे हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग किया । आपको बता दे की कस्बा स्थित रामनगर मे शिखा अलंकार ज्वेलर्स शॉप पर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लोगों को दहशत मे ला दिया है। चोरी की घटना से आहत स्वर्णकार संघ सहित स्थानीय व्यापारियों ने समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर चोरों की तत्काल गिरफ्तारी, व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।

