जहरीली दवा डालने से तालाब की मछलियां मरीं

---Advertisement---

मीरजापुर : विंध्याचल थाना क्षेत्र में जहरीली दवा डालने से तालाब की मछलियां मरीं विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव भटेवरा स्थित छनवर तालाब में अज्ञात लोगों द्वारा जहरीली दवा डाल दिए जाने से भारी मात्रा में मछलियों की मौत हो गई। तालाब में अचानक मछलियों को तड़पते और मृत अवस्था में तैरते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह तालाब के किनारे बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां दिखाई दीं, जिससे तालाब के पानी में दुर्गंध फैलने लगी। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई है।

आशंका जताई जा रही है कि शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर जहरीली दवा डालकर मछलियों को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना से मछली पालन करने वाले लोगों को आर्थिक क्षति हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और तालाब के पानी के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment