सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बराईदाड़ गाँव मे सरकारी स्कूल के पास लूना बाइक से बाजार जा रहे दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बराईदाड गाँव निवासी युवक शिवशंकर (20) पुत्र रिंकू अपने चचेरे भाई के साथ किसी कार्य से बाजार जा रहे थे की तभी घर से कुछ ही दूरी पर उनकी लूना बाईक अचानक से अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दुर्घटना मे शिवशंकर को गंभीर चोटें आयी जबकि चचेरा भाई मामूली रूप से घायल हुआ। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी साधन से दोनों घायलो को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।
इस हादसे मे शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके चचेरे भाई को हल्की चोटें आई। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शिव शंकर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत दुद्धी के सभासद व समाजसेवी राकेश आजाद अस्पताल पहुंचे तथा घायल के बेहतर इलाज के लिए प्रयासरत दिखे।

