सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। ठंड और शीतलहर ने पूरे कस्बे को अपनी चपेट मे ले लिया है,जैसे ही सूर्यास्त होता है ठंड अपना पांव पसारने लगती है। और लोग अपने-अपने घरों में कैद होना शुरू हो जाते है। ठंड और शीत लहर से राहत प्रदान करने के लिए नगर पंचायत ने कस्बे के जगह-जगह चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर आमजन को राहत प्रदान किया। आपको बता दें की कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाई गई है। इन अलावों से स्थानीय नगर वासियों सहित बाहर से आने वाले यात्रियों को गर्माहट मिल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी, बस स्टैंड, संकटमोचन मंदिर तिराहा समेत अन्य मुख्य चौक-चौराहों पर ये अलाव जलाए गए हैं, जहां लोगों का जमावड़ा रहता है। ठंड से होने वाली परेशानियों को कम करने का यह प्रयास स्थानीय जनता के बीच सराहनीय माना जा रहा है।
नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि आवश्यकता अनुसार ऐसे ही अलाव नियमित रूप से जलाए जाएंगे। इससे ठंड के मौसम मे लोगों को पर्याप्त राहत मिलेगी।

