रेशमा खानम,,अनपरा सोनभद्र।
अनपरा सोनभद्र में डीएवी विद्यालय की नई शाखा, में नए सत्र की शुभ शुरुआत के अवसर पर उद्घाटन हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों एवं पवित्र अग्नि के साथ यह हवन विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य, विद्यार्थियों की प्रगति तथा समृद्धि की कामना के लिए संपन्न किया गया।
इस शुभ अवसर पर अभिभावकों एवं शुभचिंतकों की सप्रेम उपस्थिति रही।
साथ ही, आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु विद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं।
नर्सरी से यूकेजी कक्षाओं तक प्रवेश सीमित सीटों के आधार पर किए जाएंगे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, अनुभवी स्टाफ तथा सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एक उत्कृष्ट विकल्प बनेगा इसी अपेक्षा के साथ नई शाखा का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में उद्घाटन हवन द्वारा नए सत्र का शुभारंभ प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ,
विद्यालय की सुविधाओं एवं गतिविधियों की जानकारी,
अभिभावकों हेतु परामर्श व्यवस्था,
इत्यादि सम्मिलित रहा।
कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल उप जोन डी की ए. र. ओ श्रीमती संध्या पांडेय, प्रिंसिपल डीएवी बिना श्री अशोक शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी परासी श्रीमती रचना दुबे एवं विद्यालय के मैनेजर श्री आशुतोष मिश्रा जी भी शामिल हुए।
सबने आशा किया कि अभिभावक गण अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संस्थान का हिस्सा बनकर हमें गौरवान्वित करेंगे। विद्यालय की प्रभारी श्रीमती सुनीता मिश्रा ने अभिवावकों को शुभ अवसर का लाभ उठाने एवं विद्यालय में विश्वास दिखाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के उज्ज्वल भविष्य एवं सहयोग की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

