बग्घा सिंह,, बीजपुर/सोनभद्र पुलिस की साइबर टीम द्वारा 40,000/- रुपये फ्रॉड धनराशि की सफल रिकवरी-*आवेदक नूरे आलम पुत्र ताहिर शेख के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ₹40,000/- की धनराशि ऑनलाइन ठगी के माध्यम से हड़प ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संचालित अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी दुध्दी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक बीजपुर के कुशल नेतृत्व में थाना बीजपुर साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवश्यक तकनीकी कार्यवाही की गई।
टीम ने आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को फ्रॉड खाते में होल्ड कराया तथा NCRP पोर्टल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक शाखा से ईमेल पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया। परिणामस्वरूप आवेदक की संपूर्ण फ्रॉड धनराशि ₹40,000/- उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक द्वारा थाना बीजपुर की साइबर टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
*धनराशि वापस कराने वाली टीम-*
श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना बीजपुर, सोनभद्र
ASI जय प्रकाश, कम्प्यूटर ऑपरेटर, थाना बीजपुर, सोनभद्र
हेड कांस्टेबल विन्ध्याचल कुशवाहा, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र
कां0 सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण, साइबर हेल्प डेस्क, थाना बीजपुर, सोनभद्र
*महत्वपूर्ण सूचना*
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल—
📞 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नं. 1930 पर कॉल करें
🌐 या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर अपनी शिकायत दर्ज करें।
साथ ही नजदीकी थाने में भी सूचना अवश्य दें।

