क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना शक्तिनगर एवं थाना अनपरा में अर्दली रूम का आयोजन*

---Advertisement---

सोनभद्र ,,क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना शक्तिनगर एवं थाना अनपरा में अर्दली रूम का आयोजन*
* अनुशासन, कार्यदक्षता, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा पर विशेष बल*आज दिनांक 08.12.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा अपने सर्किल के थाना शक्तिनगर एवं थाना अनपरा में क्रमवार रूप से अर्दली रूम का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा दोनों थानों से संबंधित पत्रावलियों, लम्बित प्रकरणों, विवेचनाओं की गुणवत्ता, बीट सूचना, वारंट/समन, एवं कर्मचारियों से संबंधित विषयों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करें। लम्बित विवेचनाओं की शीघ्र, साक्ष्य-आधारित एवं निष्पक्ष निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध नियंत्रण, नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं परिणामदायी बनाने का निर्देश दिया गया।

*उन्होंने पूरे स्टाफ को अनुशासन, सर्तकता तथा प्रोफेशनल व्यवहार के साथ जनसेवा को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment