अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी में पीड़ित के 6000/- रुपये वापस-*

---Advertisement---

रेशमा खानम,, अनपरा/सोनभद्र  पुलिस की त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी में पीड़ित के 6000/- रुपये वापस-*श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। आवेदक अभय कुमार वैश्य पुत्र छुन्नू राम वैश्य निवासी ग्राम पश्चिमी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति को UPI के माध्यम से 6000/- रुपये ट्रांसफर कर दिया गया। प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही, अनपरा साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 6000/- रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खातों में वापस कराए।
पीड़ित द्वारा सोनभद्र पुलिस की कार्यप्रणाली, विशेषकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*वापस कराई गई धनराशि-*
₹ 6000/- (छह हजार रुपये मात्र) ।

*बरामदगी / रिकवरी करने वाली टीम-*
01.प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह थाना अनपरा जनपद, सोनभद्र ।
02.उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03.हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now