समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई

---Advertisement---

 

रेशमा खानम,,,अनपरा, सोनभद्र।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जी की जयंती आज समाजवादी पार्टी अनपरा इकाई द्वारा काशी मोड़ स्थित कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मोहम्मद हफ़ीज़ फूलील ने की, तथा इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, विचारधारा और देश-प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
जिला प्रवक्ता प्रकाश यादव, प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित प्रकोष्ठ) रवि गौड़ बड़कू,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला सचिव भोलानाथ निषाद,
जुल्फीकार अली, राजीव नयन सिंह, भूपेंद्र राय, प्रभु नारायण,
सुरेंद्र यादव जोंटी, राम नरेश यादव, विजय यादव, शिवानन्द यादव,
अक्षय गुप्ता, विष्णु यादव, राजन यादव (सभासद), भगवान दास
सहित समाजवादी पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।
गोष्ठी का संचालन महासचिव प्रेम चंद ने किया।
अंत में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now