इंजन चोरी के मामले में सुरक्षा गार्ड व एनसीएल कर्मी पर मुकदमा दर्ज।

---Advertisement---

 

रेशमा खानम,,,शक्तिनगर /सोनभद्र।

शक्तिनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत बीना खदान के वर्कशॉप में बीते दिनों हुई होलपैक डंपर के इंजन चोरी के मामले में शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल बीना परियोजना के कर्मचारी के साथ निजी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह कार्यवाही बीना परियोजना में तैनात सुरक्षा वरीय निरीक्षक महेन्द्र कुमार पाल के तहरीर पर हुआ है। पुलिस को दिये गए तहरीर में महेंद्र पाल ने आरोप लगाया है कि वर्कशॉप में पुराने डंपर का इंजन रखा हुआ था जिसे बीते 8 नवंबर को दिन में 2 बजे एनसीएल के ट्रक में दो क्रेन से लोड करके एनसीएल ड्राइवर राम सजीवन पुत्र देवमुरत निवासी ककरी व प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी सिरोही के सुरक्षा गार्ड धन कुमार यादव की मिलीं भगत से चोरी किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now