चना खाने के बाद अचेत हुआ मासूम,हुई मौत

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर/सोनभद्र  के स्थानीय कस्बे में सोमवार को चने का सेवन करने के बाद अचेत हुए एक मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर कस्बे में सोमवार को राजेश के डेढ़ वर्षीय पुत्र किट्टू ने चना खाने के बाद अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने प्रारंभिक जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया।मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया इस दौरान चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।काफी समझाने के बाद परिजन मासूम के शव को घर ले गए जहां मासूम के शरीर में हरकत होने पर पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में दिखाया जहां चिकित्सकों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता ने बताया कि बच्चे ने खाना खाया था और उसके बाद चने का एक दाना खाया जिसके बाद वह अचेत हो गया।उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उस मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में डा० शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे को जब बच्चे को यहां लाया गया था तो बच्चे की मौत हो चुकी थी।उसकी मौत कैसे हुई ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि इस संबंध में अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now