दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट प्रकरण में ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

---Advertisement---

 सिराजुल होदा,,,सोनभद्र/दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट प्रकरण में ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सक्रिय अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 29.09.2025 को थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 255/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग 1. सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष निवासी बरवाडीह, थाना महमूदगंज, जिला पलामू (झारखण्ड) एवं 2. विषू पुत्र बनोकी निवासी जासा, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखण्ड) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में आज दिनांक 08.11.2025 को थाना दुद्धी पुलिस के अथक प्रयास से वांछित इनामी अभियुक्त सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष (निवासी – बरवाडीह, थाना महमूदगंज, जनपद पलामू, झारखण्ड, उम्र लगभग 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष निवासी – बरवाडीह, थाना महमूदगंज, जनपद पलामू (झारखण्ड) आयु – लगभग 45 वर्ष

*आपराधिक इतिहास (सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष)*
मु0अ0सं0 150/2025, धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 विनय चन्द्र भारती, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now