सिंगरौली (म.प्र.)*
*“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिंगरौली पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन*
*आजादी के अमर गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में “वंदे मातरम् मैराथन दौड़” का आयोजन किया गया।*
*यह दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने “वंदे मातरम्” के नारे लगाकर देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।*
*मैराथन में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी बेढन निरीक्षक श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी यातायात श्री दीपेंद्र कुशवाह, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।*
*इस अवसर पर “वंदे मातरम्” के संपूर्ण गायन के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।*

