NCB गोरखपुर एवं थाना बभनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 34 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार-*

---Advertisement---

बभनी/सोनभद्र NCB गोरखपुर एवं थाना बभनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 34 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री व सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में NCB गोरखपुर एवं थाना बभनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना बभनी क्षेत्र अंतर्गत बभनी तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान ह्युंडई वर्ना कार संख्या CG04KT4395 से कुल 34 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो उक्त गांजा उड़ीसा से गोरखपुर ले जा रहे थे।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
1.संजीत महानन्द, पुत्र जगमोहन महानन्द, निवासी बगबहाली, थाना तुसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा) ।
2.बलराम सूना, पुत्र सपनेसर सूना, निवासी ग्राम सिरबहाल, पोस्ट पोरकला, थाना रामपुर, जिला कालाहांडी (उड़ीसा)।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध NCB टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.11.2025 को समय लगभग 14.00 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*बरामदगी का विवरण –*
•34 किलोग्राम नाजायज गांजा
•एक ह्युंडई वर्ना कार, पंजीकरण संख्या CG04KT4395

*गिरफ्तारी करने वाली NCB गोरखपुर टीम –*
1.निरीक्षक रमाकान्त तिवारी
2.निरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा
3.उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव
4.आरक्षी अनुज यादव
5.आरक्षी मुकुल दुबे
6.चालक बजेश
7.आरक्षी गोविन्द नारायण

*गिरफ्तारी में सहयोगी थाना बभनी पुलिस टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री कमलेश पाल
2.उ0नि0 श्री शिवमूरत यादव
3.हे0का0 रामअशीष यादव

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now