*** बैठक मे सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाने को लेकर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद नागेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा रहे मौजूद ***
सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती विधानसभा स्तर पर भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर कस्बा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मे एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद नगेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा मौजूद रहे।
बैठक मे जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। तय किया गया कि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत 11 नवंबर को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 8 किलोमीटर की एकता यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गौड़, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडे, संजू तिवारी, दीवान सिंह गौड़, धर्मेंद्र पाल, वीरेंद्र चौधरी, राकेश गुप्ता, मनीष जायसवाल, भोलू जायसवाल, मोनू सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, रवि सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

